Thursday 25 February 2016

तकनीकी तथ्य

तकनीकी तथ्य

हबल दूरबीन द्वारा लिया गया सबसे प्रसिद्ध चित्र, उद्भव के स्तंभ(
हबल दूरबीन द्वारा लिया गया सबसे प्रसिद्ध चित्र, उद्भव के स्तंभ(“Pillars of Creation”), इसमे चील निहारिका(Eagle Nebula) मे तारो के जन्म को देखा जा सकता है।
  1. नासा ने हबल दूरबीन को अंतरिक्ष में स्थापित करने में क़रीब ढाई अरब डॉलर ख़र्च किए हैं। इसकी एक सर्विसिंग पर लगभग 50 करोड़ डॉलर की लागत आती है।
  2. धरती की सतह से 600 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रही हबल 11 टन वज़न की है। धरती का एक चक्कर लगाने में इस क़रीब 100 मिनट लगते हैं।
  3. इसकी लंबाई 13.2 मीटर और अधिकतम व्यास 4.2 मीटर है।
  4. हबल दूरबीन प्रतिदिन 10 से 15 गिगाबाइट आँकड़े जुटाती है।
  5. इसके द्वारा गए आँकड़ों के आधार पर 3000 से ज़्यादा अनुसंधान रिपोर्ट प्रकाशित किए जा चुके हैं।
  6. हब्बल दूरबीन आज 25 वर्षों से भी अधिक समय से कार्यरत है।
  7. इस दूरबीन ने खगोलिकी इतिहास में अनेक ऐसे अनुसंधान किए हैं, जिन्होंने कहीं-कहीं खगोलिकी के पुन: लेखन की ज़रूरत पर बल दिया है।
  8. ब्रह्माण्ड की उम्र का पता इसी दूरबीन से किया जा सका तथा 1994 में बृहस्पति और पुच्छल तारे ‘शूमेकर लेवी-9’ के बीच हुए टकराव का चित्रण भी किया जा सका।
  9. हब्बल दूरबीन प्रथम दूरबीन है, जिसकी पाँच बार अंतरिक्ष में मरम्मत की जा चुकी है।
आप चाहें तो वर्ल्‍ड वाइड टेलिस्‍कोप (worldwidetelescope.org) नाम की ऑनलाइन साइट में आप अंतरिक्ष से जुड़े कई रहस्‍यों को जान सकते हैं। इतना ही नहीं साइट में कई तरह के टूर दिए गए हैं जिसकी मदद से आप असली अंतरिक्ष यात्रा जैसा अनुभव ले सकते हैं। साइट को ओपेन करने पर आप सीधे हब्‍बल टेलिस्‍कोप से अंतरिक्ष का लाइव व्‍यू देख सकते हैं। आप चाहें तो इसे अपने कंप्‍यूटर पर डाउनलोड भी कर सकते हैं। तो अगर आप भी अंतरिक्ष की यात्रा करना चाहते हैं तो worldwidetelescope.org पर क्लिक करें।
हबल दूरबीन पर और लेख

No comments:

Post a Comment