Thursday 25 February 2016

आरंभ

आरंभ

हबल द्वारा ली गयी तितली निहारीका( Butterfly Nebula) का चित्र
हबल द्वारा ली गयी तितली निहारीका( Butterfly Nebula) का चित्र
हालांकि खगोलविद एडविन हबल के सपनों को साकार करने वाली इस दूरबीन पर अमरीका में 1970 के दशक में ही काम शुरू हो चुका था।बाल्टिमोर, अमरीका के स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट में हबल दूरबीन का विकास किया गया। अमरीकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर की दुर्घटना के बाद कुछ वर्षों के लिए थमे अंतरिक्ष ट्रैफ़िक ने हबल परियोजना को बाधित किया।
हबल अंतरिक्ष दूरबीन के कहीं विशाल आकार की परिकल्पना की गई थी, लेकिन अंतत: यह मात्र 96 ईंच आकार की परावर्तक सतह वाली दूरबीन साबित हुई। लेकिन वायुमंडल से दूर अंतरिक्ष में होने के कारण हबल दूरबीन धरती पर उपलब्ध कहीं बड़ी दूरबीनों ज़्यादा प्रभावी साबित हो रही है। हबल दूरबीन की आयु 20 वर्ष आँकी गई थी, यानि हमें वर्ष 2010 तक इसकी सेवा उपलब्ध रहना लगभग तय था लेकिन इसकी सर्विसिंग और उपकरणो को नियमित रूप से बदले जाने के कारण यह अब भी काम कर रही है और आशा है कि 2020 तक कार्यत रहेगी।
इसकी नियमित रूप से सर्विसिंग की जाती रही है। इसके लिए अमरीकी अंतरिक्ष संस्था नासा के अंतरिक्ष यानों के सहारे अंतरिक्षयात्रियों को हबल तक पहुँचाया जाता है। इसकी धुँधली पड़ गई परावर्तक सतह को 1993 में बदला गया। सबसे ताज़ा मरम्मत मार्च 2002 में की गई है। वर्ष 2004 में इसकी एक बार फिर पूरी सर्विसिंग की गयी, उसके पश्चात 2009 मे इसकी सर्विसींग की गयी है।

No comments:

Post a Comment